प्रदेश भर में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…जाने इसके पीछे की वजह

Petrol Pump Close : पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर राजस्थान में 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था। 13 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला है। इससे परेशान होकर 1 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि हमारे साथ 15 सितंबर को सचिवालय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हमारी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट समेत कई मांगों पर 10 दिनों में समाधान की बात कही गई थी। बातचीत के 13 दिन बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। सरकार के रवैये से परेशान होकर एसोसिएशन एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर है।
राजधानी में ये पंप खुले रहेंगे
हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विद्याधर नगर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, दौलतपुरा चंदवाजी रोड। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अजमेर पुलिया के पास जैकब रोड के कोने पर। इंडियन ऑयल, मानसरोवर तिब्बती मार्केट के पास। इंडियन ऑयल – सेंट्रल जेल के सामने। भारत पेट्रोलियम- सहकार मार्ग 22 गोदाम सर्किल। भारत पेट्रोलियम, जगतपुरा और सीतापुरा।
Read more: Airtel Recharge Plan: एयरटेल कंपनी लाई सबसे सस्ता प्लान, सालभर के लिए हो जाएंगे फुरसत
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन कर रहा वैट की दरें कम करने की मांग
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने बताया- पूरे प्रदेश में 7 हजार पंप बंद रहेंगे। इनमें लगभग 100 कोको पंप हैं, जो खुले रहेंगे। वहीं, जयपुर में 7 कोको पंप पर पेट्रोल डीजल की बिक्री जारी रहेगी। यदि सरकार इसका समाधान नहीं करती है तो 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से पूरे प्रदेश के पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसकी वजह से राज्य में रोजाना लगभग 15 हजार 231 किलोलीटर डीजल और 68 हजार 859 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री प्रभावित होगी।
प्रदेश में अब तक बंद हो चुके हैं 270 पंप
Petrol Pump Close एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- जब सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर नहीं है। फिर पेट्रोल और डीजल के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर क्यों हो रही है। क्या पेट्रोल- डीजल आम आदमी की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की वैट की दर के कारण 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। 50 किलोलीटर से 100 किलोलीटर के बीच रोज बिक्री करने वाले 2000 पंप बंद होने के कगार पर हैं।



