भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, इतने छात्रों की हालत गंभीर – RGH NEWS
देश

भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, इतने छात्रों की हालत गंभीर

Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बाईपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रक से टकाराई, टक्कर इतनी भीषण थी कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई, बताया जा रहा है कि कार में 6 छात्र सवार थे, जिसमें मौके पर ही दो की मौत हो गई 4 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार 1अक्टूबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है, कार में सवार छात्र पब से पार्टी कर के वापस घर को लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

Read more: अक्टूबर के पहले दिन ही 209 रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम

Indore News घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला गया है। हादसे के दौरान जिन छात्रों की मौत हुई है उनके नाम की पुष्टि समृद्धि भंडारी और उत्सव सोने के रूप में हुई है और घायल जयंत जयंत रुचि पुष्प और दूसरे छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं इस मामले में कनाडिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

Related Articles

Back to top button