प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत, 50% खराब हुई फसल पर मिलेंगे प्रति हेक्टेयर ₹32000 रुपए

Farmers will Get Rs 32000 per Hectare सागरः मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से 80 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सागर जिले बिना इलाके का दौरा कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। बीना के रुसल्ला गांव के खेतों में जा कर लिया मुआयना किया। उन्होंने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर राहत की घोषणा की।
शिवराज सिंह चौहान ने खेत से ही किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने किसानों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी खराब हुई फसलों का सर्वे कार्य तत्काल ही शुरू करा दिया है। 50% खराब हुई फसल वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹32000 मुआवजा दिया जाएगा। उसके साथ ही प्रभावित किसानों के बेटियों के विवाह के लिए ₹56000 दिया जाएगा। अतिवृष्टि से प्रभावित मवेशियों और जनहानि पर भी सरकार मुआवजा देगी। फसल सर्वे की सूची का प्रकाशन पंचायत भवन में किया जाएगा।
Read more:अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का टीजर इस दिन होने वाला है रिलीज…
पानी के लिए सड़क पर बैठी महिलाएं
Farmers will Get Rs 32000 per Hectare आसमानी आफत बरसने के बाद किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उनका दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीना आ रहे हैं। बीना के देहरी गांव में महिलाएं पानी ना होने से सीएम के आने से पहले सड़क पर बैठ गईं। वे उस रास्ते पर खाली बर्तन लेकर बैठ गईं, जिस रास्ते से शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजरना है। सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव हो गया और तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने महिलाओं-ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद वे लोग मान गए।



