कोरबा

पूर्व पार्षद के भाई की हत्या… क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर RGH NEWS के साथ…!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी बिलासपुर ताश खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। मृतक युवक पूर्व पार्षद का भाई है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर लिया है। मामला जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल शनिवार की रात बेलदार पारा में करीम और विक्की सहित कुछ युवक ताश पत्ती खेल रहे थे। इस दौरान पूर्व पार्षद मंगल दास का बड़ा भाई समारू दास वहां पहुंचा। थोड़ी देर बाद जुआ खेलने को लेकर समारू दास का करीम और विक्की से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते तीनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, करीम और विक्की ने पास रखे शराब की बोतलों से समारू के सर पर ताबाड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बोतलों के वार से समारू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी समारू को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गये।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button