मनोरंजन
पूरे 27 दिन बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान,आर्थर रोड जेल लेने पहुंचे पिता शाहरुख खान

आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. आर्यन को लेने पिता शाहरुख खान पहुंचे. गाड़ियों के काफिले के साथ आर्यन खान अपने घर मन्नत की तरफ रवाना हुए.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (शनिवार को) आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे हैं. दिवाली से पहले ही शाहरुख खान के बंगले मन्नत (Mannat) को आर्यन खान की घर वापसी की खुशी में सजाया गया है. मुंबई की आर्थर रोड जेल से आर्यन खान शुक्रवार को ही बाहर आ जाते लेकिन तकनीकी वजहों से उन्हें बीती रात भी जेल में रहना पड़ा. आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली है.
Follow Us
