पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने नाबालिग से 6 महीने तक किया रेप,अब तक 3 गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने नाबालिग से 6 महीने तक किया रेप,अब तक 3 गिरफ्तार

औरंगाबाद. नौकरी का लालच देकर नाबालिग विवाहिता (Minor Married) के साथ पिछले छह महीनों में 400 बार बलात्कार (Rape) किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब महारष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता दो माह की गर्भवती (Pregnant) है. बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजा रामासामी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, बलात्‍कार, छेड़छाड़ और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया है. इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है. उसके साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

बलात्कार के इस नए मामले में लोकमत में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी. ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई. आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी. कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई. लोकमत की खबर के अनुसार, अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया. इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा. 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button