ताज होटल को उड़ाने की दी गई धमकी,क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
देश

ताज होटल को उड़ाने की दी गई धमकी,क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई  को एक बार फिर दहशतगर्दों ने बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी है. मुबई स्थित ताज होटल (Taj Hotel) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला फोन किया गया है. अभी तक की सूचना के मुताबिक ये फोन पाकिस्तान से किया गया है. फोन करने वाले शख्स ने कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला पूरी दुनिया ने देखा है अब भारत के ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा.

ताज होटल को पाकिस्तान से आए धमकी भरे फोन की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी गई है. पाकिस्तान से आए इस फोन के बाद से मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. रात में आए इस फोन के बाद से मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ मिलकर सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं. यहां पर आने वाले हर एक गेस्ट की एक बार फिर जानकारी इकट्ठा की जा रही है. होटल स्टाफ से गेस्ट की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है. इसके साथ ही दक्षिण मुंबई में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button