देश

परिवार में कुल 12 वोटर, लेकिन उम्मीदवार को मिला सिर्फ एक वोट,परिणाम जान युवक का हुआ बुरा हाल

गुजरात में हुए पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों के होश फाख्ता हो गए। कुछ प्रत्याशी अपनी हार से स्तब्ध हैं तो कुछ उम्मीदवार जीत को लेकर हैरान हैं। लेकिन एक ऐसा भी उम्मीदवा है, जो खुद को मिले वोट को लेकर परेशान है। रिजल्ट जाने के बाद उम्मीदवार के आंख से आंसू नहीं थम रहे और हो भी क्यों न? क्योंकि उम्मीदवार को कुल 1 ही वोट मिले थे, जबकि उसके पूरे परिवार में 12 वोटर हैं। यानि उसे खुद अपना ही वोट मिला है।

जिस प्रत्याशी के परिवार में 12 लोग थे और फिर भी उसे सिर्फ एक वोट मिला..इसका पता चलने पर सोशल मीडिया यूजर्स उसके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। एक नामी मीडिया संस्थान की खबर के मुताबिक उस प्रत्याशी का नाम संतोष हलपति है, जो कि छरवाला गांव का कहना वाला है। वह गांव का सरपंच (ग्राम प्रधान) बनना चाहता था। युवा जोश में उसने चुनाव का पर्चा भर दिया। उसके बाद खुद प्रचार भी करवाया। गांव में लोगों ने उसे वोट देने का आश्वासन दिया। ऐसे में उससे अपनी जीत की उम्मीद लगी थीं। हालांकि, जब वह मंगलवार को काउंटिंग सेंटर पर पहुंचा और रिजल्ट घोषित होने का इंतजार करने लगा..तो पता चला कि उसे मात्र एक वोट मिला..वो भी खुद का।

 

काफी देर रोने के बाद लोगों ने उसे समझाकर घर भेजा। उसका कहना था कि, “मेरे परिवार में 12 लोग हैं, लेकिन ये (चुनाव परिणाम) बता रहे हैं कि मुझे सिर्फ एक वोट मिला है और वह भी खुद का।” उसने कहा, “अगर अपने ही परिवार के 12 वोट भी मिलते तो मुझे इतना दुख नहीं होता।”

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button