परफेक्ट फिगर की मलिका मौनी रॉय ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा,शेयर कीं बिकिनी फोटोज,सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें – RGH NEWS
मनोरंजन

परफेक्ट फिगर की मलिका मौनी रॉय ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा,शेयर कीं बिकिनी फोटोज,सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी राय (Mouni Roy) अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अब अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

व्हाइट बिकिनी में मौनी का हॉट अंदाज
फोटो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कैमरे की तरफ ग्लैमरस अंदाज में देख रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीरों में मौनी रॉय (Mouni Roy) पूल में चिल करती नजर आ रही हैं. उनके इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में मौनी हॉटी बुला रहे हैं. वहीं, दूसरे यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं, ‘जान लोगी क्या?’

छोटे पर्दे से की शुरुआत
मौनी (Mouni Roy) ने फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. आज के वक्त में वह बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल्स में दर्शकों को दिल जीतने के बाद बॉलीवुड का रुख किया. मौनी (Mouni Roy) ने फिल्म ‘गोल्ड’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. मूवी में उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम किया था. फैंस को अक्षय के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button