टेक्नोलोजी

पटवारी चयन परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काऊसिलिंग 27 अगस्त को

रायगढ़। (RGH NEWS ) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए है। पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा हेतु वर्गवार कुल 20 पदों के लिए अभ्यर्थियों के मेरिट सूची के आधार पर वर्गवार अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में मुक्त एवं महिला के 18 पदों के विरूद्ध 3 के मान से 54 अभ्यर्थियों तथा भूतपूर्व सैनिक के 2 पदों के विरूद्ध भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों के आयु कम प्रतीत होने के कारण सभी 27 अभ्यर्थियों को काऊसिलिंग हेतु बुलाया गया है।
उक्त अभ्यर्थी 27 अगस्त 2019 को प्रात: 10.30 बजे जिला कार्यालय रायगढ़ के सभाकक्ष में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है। अनुपस्थिति की दशा में पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा रायगढ़ के सूचना पटल एवं वेबसाईट www.raigarh.gov.in में सूची का अवलोकन कर सकते है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button