पकड़ में आया सीरियल Kisser, महिलाओं को जबरन किस कर हो जाता था फरार – RGH NEWS
देश

पकड़ में आया सीरियल Kisser, महिलाओं को जबरन किस कर हो जाता था फरार

Serial kisser arrest in Bihar: बिहार के जमुई में राह चलती महिलाओं को पकड़कर जबरन किस करने और छेड़छाड़ करने वाला शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। बीते दिनों उसने अपनी हरकतों से इलाके में सनसनी फैला दी थी। महिलायें अकेले बाहर निकलने से कतरा रही थी। जबरन किस करते हुए उसके कई वीडियों सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुए थे। पुलिस अब उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। छेड़छाड़ के आरोपी युवक का नाम मोहम्मद अकरम बताया जा रहा हैं।

बताया जा रहा हैं की गिरफ्त में आया मोहम्मद अकरम क्षेत्र में सक्रिय आवारा युवकों और असामाजिक तत्वों का लीडर था। इनका गिरोह ना सिर्फ महिलाओं से छेड़छाड़ करता था बल्कि लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देता था। पुलिस ने उसे देर रात महिसौड़ी से हिरासत में ले लिया।

Read more:शेयर बाजार में 500 अंकों के करीब गिरावट: अडाणी ग्रुप के सभी शेयर्स में गिरावट…

Serial kisser arrest in Bihar: जांच में मालूम हुआ की पिछली घटनाओं के बाद किसी भी महिला ने लोकलाज के डर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था लेकिन एक चतुर्थ वर्ग की कर्मचारी के साथ जब यह घटना सामने आई तो उसने थाने में लिखित में इसकी तहरीर दी। इसी मामले में आरोपी का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा था जिसके बाद उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। पुलिस अब उसके दूसरे मनचले साथियों की भी तलाश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button