RGHNEWS ब्रेकिंग:-पंजाब चुनाव से पहले मुश्किल में CM चरणजीत सिंह चन्नी,पंजाब में कांग्रेस के CM चेहरे के ऐलान से पहले ED का एक्शन
चंडीगढ़: पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की मुश्किलें बढ़ गई है और उनके भतीजे भूपिंदर हनी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार (Enforcement Directorate arrested Bhupinder Honey) कर लिया है.
पूछताछ के बाद हनी की गिरफ्तारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने भूपिंदर हनी (Bhupinder Honey) को अवैध रेत खनन मामले (Illegal Sand Mining Case) में पूछताछ के लिए जालंधर स्थित ईडी ऑफिस बुलाया था. पूछताछ के बाद ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया गया. आज (4 जनवरी) हनी को मोहाली कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
भूपिंदर के ठिकानों से 10 करोड़ कैश बरामद
ईडी (ED) ने कुछ दिन पहले भूपिंदर हनी (Bhupinder Honey) और उसके साथियों के ठिकानों पर मोहाली और लुधियाना में रेड की थी. इस दौरान 10 करोड़ कैश, 12 लाख की रोलैक्स घड़ी, 21 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। ईडी ने 8 करोड़ रुपये हनी के मोहाली के होमलैंड स्थित घर और 2 करोड़ रुपये उसके पार्टनर संदीप के लुधियाना स्थित ठिकाने से बरामद किया था.
साल 2018 का है मामला
यह कार्रवाई 2018 में दर्ज हुए अवैध रेत खनन के केस में की गई थी. यह केस तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के हवाई दौरे में अवैध रेत खनन पकड़े जाने के बाद हुआ था. पुलिस ने तब रोपड़ के थाने में IPC की धारा 379, 420, 465, 467, 468, 471 और माइन्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.
CM कनेक्शन को लेकर पूछताछ, करोड़ों के बारे में जवाब नहीं मिला
सूत्रों की मानें तो ED की टीम ने करीब 8 घंटे की पूछताछ में भूपिंदर हनी से सीएम चन्नी से कनेक्शन के बारे में पूछताछ की। हनी से पूछा गया कि क्या यह रकम उनके मौसा यानी सीएम चन्नी ने उनके पास रखवाई थी? या यह अवैध रेत का कारोबार उनके मौसा का है?। हालांकि इसके बारे में हनी से कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। भूपिंदर हनी अपने घर से मिले 8 करोड़ के कैश के बारे में भी कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सका।
हनी ने घबराहट की शिकायत की, मेडिकल जांच में फिट
ईडी ने दोपहर 3 बजे भूपिंदर हनी से पूछताछ शुरू की। जिसमें ईडी के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। इसके बावजूद हनी से कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ईडी ने उसे अरेस्ट करने कर लिया। जिस दौरान हनी ने घबराहट की शिकायत की। ईडी की टीम उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले गई। वहां जांच में वह पूरी तरह फिट मिला। हनी की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। जिसके बाद ईडी उसे दफ्तर ले गई और वहां बंद कर दिया।
CM चेहरे की घोषणा से पहले कार्रवाई
कांग्रेस 6 फरवरी को पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। इसमें नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी की दावेदारी है। ऐसे में इस कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरे की रेस में चन्नी ही सबसे आगे हैं।



