खेल

न्यूजीलैंड से 5 साल पुराना बदला लेना चाहती है टीम इंडिया,रांची के मैदान पर भारत का दबदबा

रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने पहला टी20 मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ आज का मैच जीत लेता है, तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी. रांची के JSCA ग्राउंड का इतिहास टीम इंडिया के साथ है. यहां अब तक टी-20 के 2 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं और इन दोनों में ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है.

 

यह दूसरा मौका है, जब इस मैदान पर किसी इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड और भारत की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें यहां 16 अक्टूबर 2016 को वनडे इंटरनेशनल मैच में भिड़ीं थीं, जिसमें न्यूजीलैंड ने इंडिया को 19 रनों से हरा दिया था. इस लिहाज से देखें तो इंडिया के पास इस मैदान में मिली 5 साल पुरानी हार का हिसाब चुकता करने का मौका है.

 

अब 19 नवंबर को यानी आज इस मैदान पर होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेगी. अगर ऐसा होता है, तो न्यूजीलैंड के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा हो जाएगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button