न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,विराट कोहली को पहले टेस्ट में रेस्ट – RGH NEWS
खेल

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,विराट कोहली को पहले टेस्ट में रेस्ट

नई दिल्ली: नई दिल्ली. न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (cheteshwar pujara) उप-कप्तान बनाए गए हैं. रहाणे कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट में ही टीम की कप्तानी करेंगे. विराट कोहली मुंबई में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (India’s Test squad for NZ series) में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. पहला टेस्ट मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा.

पहले टेस्ट से कोहली बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे. ऐसे में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालने वाले हैं. जबकि कोहली दूसरे टेस्ट से वापस लौटेंगे. बता दें कि रोहित शर्मा इस सीरीज से बाहर रहने वाले हैं. रोहित के अलावा और भी कई खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज से बाहर रहेंगे. इनमें ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का भी नाम आता है.

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

वहीं टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो भारत की ओर से पहली बार टेस्ट खेलेंगे. इनमें युवा बल्लेबाज केएस भरत, श्रेयस अय्यर, और प्रसिद्द कृष्णा का नाम आता है. वहीं जयंत यादव को लंबे समय के बाद एक बार फिर से टीम में जगह दी गई. वहीं टेस्ट टीम में एक बार फिर से शुभमन गिल की भी वापसी हो चुकी है.

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशात शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button