मनोरंजन

न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-XI नहीं बदलेगा भारत!

दुबई. भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2021) के अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का सामना करेगी. दुबई में 31 अक्टूबर को होने वाले सुपर-12 चरण के मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) समेत कुछ दिग्गज प्लेइंग-XI में बदलाव की बात कह रहे हैं. हालांकि इस ‘करो या मरो’ के मुकाबले में भारत समान एकादश उतार सकता है यानी कि ऐसी पूरी संभावना है कि प्लेइंग-XI में कोई बदलाव ना हो.

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 विकेट  से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. एक हार के बाद टीम में बदलाव नहीं करने की आदत मौजूदा आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रही है. भारतीय टीम भी उसी एकादश पर भरोसा कर सकती है जिसे पाकिस्तान ने दुबई में 10 विकेट से हराया था. सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के साथ मेंटॉर के तौर पर जुड़े हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन से टीम संयोजन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं लेकिन समझा जाता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम संयोजन में धोनी की राय काफी मायने रखेगी. इसके मायने हैं कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह पेसर शार्दुल ठाकुर को उतारे जाने की संभावना नहीं है. पंड्या ने गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें भी पता है कि अब इसके बिना काम चलने वाला नहीं है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button