रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

न्यायालय ले जाते समय वाहन से कूदकर भागा आरोपी, आरक्षकों ने पकड़ा……

Raigarh news : थाना सारंगढ़ के गांजा तस्करी संबंधी अपराध क्रमाक 346/2022 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के आरोपी अर्जुन भारद्वाज पिता ताराचंद भारद्वाज उम्र 21 साल साकिन बरेकेल खुर्द थाना हसौद जिला जाजंगीर-चांपा (छ.ग.) को दिनांक 24/07/2022 को थाना सारंगढ़ के आरक्षक वीरेन्द्र महंत और महेन्द सिदार शासकीय सूमो वाहन में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश करने जिला न्यायालय रायगढ़ लेकर आ रहे थे कि शाम करीब 04.00 बजे ग्राम कोडातराई के पास रोड़ में जाम होने पर वाहन की गति धीमे होने से आरोपी अर्जुन भारद्वाज अचानक टाटा सुमो वाहन के गेट को खोलकर दौड कर भागने लगा जिसे दोनों आरक्षक और वाहन का चालक आसपास ढुंढे और ग्राम केडातराई में पकड़े । घटना के संबंध में आरक्षक वीरेन्द्र महंत थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । आरोपी को एनडीपीएस एक्ट और धारा 224 IPC के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश किया गया है ।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के निवासियों को एनसीआर में रोड टैक्स का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी;  कैबिनेट योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button