टेक्नोलोजी

Oppo A7 Pro: 7400mAh बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A7 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन पिछले दिनों चीनी मार्केट में पेश किया गया है। यह फोन 7400mAh की बैटरी और दमदार कैमरे के साथ ग्लोबली पेश किया गया है। Oppo A7 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने चीनी वेरिएंट के मुकाबले कम दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीनी वेरिएंट में कंपनी ने 8000mAh की बैटरी दी है। कंपनी इस सीरीज के A7 Ultra मॉडल में 12,000mAh बैटरी दे सकती है।

 

 

Oppo A7 Pro की कीमत

ओप्पो का यह फोन बेल्जियम में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत EUR 499 यानी लगभग 52,000 रुपये है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। कंपनी फोन की खरीद पर EUR 70 यानी लगभग 7,300 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन को दो कलर ऑप्शन- शाइन टाइटेनियम और सर्फिंग ब्लू में पेश किया गया है।

 

Oppo A7 Pro के फीचर्स

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ओप्पो के इस फोन में कंपनी ने 6.32 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जो 2372 x 1080 पिक्सल से लैस है। फोन में AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया है, जिसमें एक फिजिकल सिम और एक eSIM शामिल है।

 

read more IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

 

Oppo A7 Pro फीचर्स

डिस्प्ले 6.32 इंच AMOLED, 120Hz

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6340 Max

स्टोरेज 6GB + 256GB

कैमरा 50MP + 2MP, 50MP

बैटरी 7400mAh, 80W

OS Android 17, ColorOS 17

Oppo A7 Pro को MediaTek Dimensity 6340 Max चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोकार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने या डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

 

Oppo A7 Pro का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने इसमें 50MP का कैमरा दिया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi 5, Bluetooth 5.4, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 7400mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button