राजनीतिक

निगम-मंडल की दूसरी लिस्ट आज हो जायेगी फाइनल,मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में निगम मंडल और बोर्ड की नियुक्ति पर चर्चा हो रही है. बैठक में संगठन और कामकाज की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद हैं.

माना जा रहा है कि लिस्ट आज फाइनल हो जायेगी। और फिर उसे कभी भी जारी किया जा सकता है। बैठक शाम तक चलेगी, अभी बैठक को करीब 3 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा की जा रही है, वहीं पार्टी के अन्य मसलों पर भी आज की बैठक में रखा जा रहा है।

आपको बता दें कि निगम-मंडल की पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है, अब दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रभारी पीएल पुनिया ने बैठक के पहले इस बात के संकेत दिये हैं कि आज की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जायेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button