नहीं हट रहा दांतों का पीलापन....तो दांतों को चमकाने के लिए इस पाउडर का करें उपयोग – RGH NEWS
स्वास्थ्य

नहीं हट रहा दांतों का पीलापन….तो दांतों को चमकाने के लिए इस पाउडर का करें उपयोग

Teeth Whitening Tipsबहुत से लोग रोज ब्रश करने के बाद भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं. दांतों पर जमी पीली परत दिखने में काफी भद्दी लगती है. दांतों को सफेद कैसे करें, दांतों का पीलापन कैसे हटाएं, दांतों को चमकाने के तरीके क्या हैं जैसे सवाल करते रहते हैं. हम अपने पीले दांतों को चमकाने के डेली ब्रश करते हैं, लेकिन क्या इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी है? दांतों को चमकाने के लिए हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जो कुछ ही दिनों में दांतों को मोतियों की तरह चमकाने में मदद कर सकता है. अगर आप भी दांतों को चमकाने के घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो जान लीजिए एक आसान और सबसे प्रभावी नुस्खा.

आयुर्वेदिक टूथ पाउडर इसे बनाएं

लंबे समय से दांतों पर जमी पीली परत को हटाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक चीजें कारगर मानी जाती हैं. रेगुलर टूथ पेस्ट को कुछ टाइम के लिए साइड करके इस आयुर्वेदिक टूथ पाउडर को आजमाएं. आपको इसे बनाने के लिए एक चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच लौंग पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच मुलेठी पाउडर, कुछ नीम की सूखी पत्तियां और पुदीना की पत्तियां चाहिए. अब आपको सभी चीजों को अलग-अलग पीसना है और फिर सभी बारीक पाउडर को एक कटोरी में मिला लेना है. आपका आयुर्वेदिक टूथ पाउडर तैयार है.

read more: CG में दिखा मिचौंग का असर, प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की आशंका

दांतों को चमकाने के लिए इस पाउडर का उपयोग कैसे करें?

Teeth Whitening Tips: पाउडर को अपने दांतों पर लगाने के लिए उंगली का प्रयोग करें. अपने हाथ में पाउडर लें और अपने दांतों को उंगली से रगड़ें. अब अपने मुंह को पानी से साफ कर लें. कुछ ही समय में आप अपने दांतों के रंग में बदलाव देखेंगे. सेंधा नमक पीले दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद रंग देता है, जबकि मुलेठी और नीम आपके मसूड़ों को हेल्दी रखते हैं. यह विधि सेंसिटिव दांतों की समस्या वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. दालचीनी और लौंग आपके दांतों के लिए डिसेन्सिटाइजिंग एजेंट के रूप में काम करते हैं.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button