देश

नवजात बच्ची के शव को नोच-नोचकर खा रहे थे कुत्ते, कांप उठी देखने वालों की रूह,जाने कहाँ का है मामला

भागलपुर: सरकार ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं का नारा दिया है। लेकिन दूसरी ओर यहां बेटी को जन्म देने के बाद मारकर फेक दिया जाता है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है। दअरसल, यहां अनुमंडल अस्पताल के महज कुछ ही दूर गंगा परियोना कार्यालय के पीछे एक नवजात का शव बरामद किया गया है। शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। शिशु का एक हाथ पूरा खा गया। वहीं नवजात के पेट में लार लगा हुआ है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि नवजात को जन्म देने के बाद फेक दिया गया है। जिसे कुत्ता के नखोटने के बाद उसकी मौत हो गई होगी

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवती बिना शादी के ही बच्चे को जन्म दे दी होगी और बदनामी से बचने के लिए नवजात के शव को फेक दिया होगा। बच्चे के शव मिलने से कई तरह के सवाल उठ रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे का जन्म घर में ही हुआ होगा। इसलिए शिशु में लार लगा हुआ है। इस पूरे मामले में कई तरह के सवाल उठ रहे है

हैरानी की बात ये है कि लोग कई तरह के सवाल कर रहे है, लेकिन किसी कि इतनी हिम्मत नहीं हुई कि बच्चे का अंतिम संस्कार ही करा दें। बल्कि कुत्ते से बचाने के लिए उसपर बोरा डाल दिया। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सि‍ंंह ने बताया कल शाम से हमारे अस्पताल में छह डिलवरी हुई है। आगे उन्होंने बताया कि यदि कोई महिला नवजात शिशु छोड़ कर भाग जाती है या अपने साथ शिशु नहीं ले जाना चाहती हैं तो बाल संरक्षण केंद्र नाथनगर कै सूचित किया जाता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button