राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

नरक चतुर्दशी पर बन रहा बेहद शुभ योग, खुलेंगे इन राशियों के किस्मत के द्वार

दिवाली की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​थि को प्रदोष काल में छोटी दिवाली मनाते हैं और यम का दीपक जलाते हैं। इस दिन रात के समय में काली चौदस और हनुमान पूजा करते हैं। नरक चतुर्दशी प्रिति योग का निर्माण हो रहा है

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए प्रिति योग लाभकारी साबित हो सकता है। इन जातकों को किस्‍मत का साथ मिलेगा। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। कारोबार में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

प्रिति योग मिथुन राशि वालों को शुभ फल देगा। विशेष तौर पर कारोबार में बड़ा लाभ होगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। आपको किसी अहम योजना में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को प्रिति योग कई तरीके से लाभ दे सकता है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई कीमती या लग्जरी चीज खरीद सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को प्रिति योग का बनना बड़ी इच्‍छा पूरी करवा सकता है। नया घर, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। निवेश से लाभ होगा। कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ऊंचा पद मिलेगा।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button