छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नक्सलियों ने ली बीजेपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी..

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में बीजेपी नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है। माओवादियों ने पर्चा जारी कर हत्या करने की पुष्टि की। पर्चे में लिखा है कि वोट मांगने पर बीजेपी-आरएसएस नेता बिरजू तारम को मौत की सजा दी गई। पर्चे में चुनाव का बहिष्कार करने का भी जिक्र है।

दरअसल औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में 20 अक्टूबर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजू तारम (56 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर में घुसकर हथियारों से लैस लोगों ने बिरजू की हत्या की थी।

पूर्व सीएम ने पार्थिव शरीर को दिया था कंधा

राजनांदगांव जिला हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिरजू तारम के गांव सरखेड़ा पहुंचकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी। अब 23 अक्टूबर को नक्सली पर्चा मिला है। जिसमें माओवादी आर के बी डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में क्या लिखा है ?

नक्सलियों की तरफ से फेंके गए पर्चे में लिखा है कि बीजेपी-आरएसएस बिरजू तारम को मौत की सजा दी गई। वोट मांगने आने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। बीजेपी आरएसएस को मार भगाओ देश बचाओ। चुनाव का बहिष्कार करो। मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गांव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं।

Read more:दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत

यह षड्यंत्र है- बीजेपी

CG NEWS औधी पुलिस ने फेंके गए पर्चे को जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। पर्चे में कांग्रेस का जिक्र नहीं होने से स्थानीय निवासी और भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि यह षड्यंत्र है। इसे किसी साजिश की संभावना से दरकिनार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button