नए साल के मौके सोना-चांदी खरीदने की है प्लानिंग? यहा जानें ताजा भाव..

Gold-silver Rate Today : नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सोने के भाव (Gold Price) में उतार-चढ़ाव हो रहा है. जिसके बाद आज सोने के दाम लगभर स्थिर हैं. इस वजह से सोने की खरीद को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या नए साल के मौके पर आज सोने में निवेश करने का सही समय है. ऐसे में अगर आप सोने या चांदी (Gold-Silver Price) की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. जिससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आज सोने या चांदी की खरीदारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है या नहीं.
देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 0.08% यानी करीब 50 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 63,300 पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. हालांकि, अब भी सोने का भाव 58000 से नीचे है. वहीं चांदी की कीमत बढ़ी है चांदी की कीमत 200 रुपये (+0.27%)फीसदी घटकर 73,600 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंच गई है.
Read more: बड़ा हादसा: पिकनीक में जा रहे लोगों से भरी बस पलटी,30 से ज्यादा लोग घायल
देश के सभी महानगरों में सोने का रेट (Gold Rates)
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 63,970 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में 24 कैरेट सोना 63,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 63,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 52,285 रुपयेऔर 22 कैरेट सोने का भाव 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Gold-silver Rate Today :आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है. 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है. इसमें कोई अन्य मेटल नहीं मिलाया जाता है. जबकि 22 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है.



