नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा सोना! आज के भाव उड़ा देंगे होश – RGH NEWS
देश

नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा सोना! आज के भाव उड़ा देंगे होश

नई दिल्ली: शादी का सीजन (Wedding Season 2021) शुरू होते ही सोने-चांदी की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन सोने का भाव नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है. सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) में तेजी दिख रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फिर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.11 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं चांदी की कीमत (Silver price) में भी 0.26 फीसदी की गिरावट हुई है.

नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा सोना!

त्योहारी सीजन खत्म हो गया है. लेकिन सोने की खरीदारी वाला खास पर्व दिवाली पर गोल्‍ड की जमकर बिक्री हुई. त्‍योहार के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों के बढ़ने का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा था. सोना अब 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के करीब है.

 

सोने चांदी का क्या है भाव 

सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.11 फीसदी की कमी के साथ 49,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं चांदी आज 0.26 फीसदी कम हुई है. आज चांदी का भाव 66,409 रुपये प्रति किलोग्राम है.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button