✍️नई नवेली भाभी के साथ देवर ने कर दिया ऐसा काम,वीडियो हुआ वायरल….*

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शादियों (Marriage Rituals) को लेकर अलग-अलग तरह की रस्में होती हैं, जो कई बार खूब मजेदार भी होती हैं, सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की ऐसी ही रस्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर पर आई नई दुल्हन और उसका देवर मौजूद हैं, दोनों रस्मी तौर पर एक दूसरे को छड़ी मारते दिख रहे हैं।यूं तो देवर-भाभी का रिश्ता (Devar Bhabhi Relation) हंसी-मजाक वाला माना जाता है, वहीं इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये भी दिख रहा है कि रस्म के दौरान परिवार की बाकी महिलाएं भी नजदीक में खड़ी हैं, जो इस देवर-भाभी के बीच के संवाद को सुनकर ठिठोली कर रही हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब का है, यह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ यूजर्स ने इस तरह की रस्मों पर सवाल भी उठाए हैं, जिसमें दुल्हन को पीटने का रिवाज है।