खेल

द्रविड़-लक्ष्मण के बाद अब सचिन को भी मिलेगा बड़ा रोल?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में इस समय तीन भारतीय लीजेंड अपना योगदान दे रहे हैं. यह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण हैं. गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के चीफ हैं. अब इनके बीच लीजेंड सचिन तेंदुलकर की भी एंट्री हो सकती है.

यह बात हम नहीं बल्कि सौरव गांगुली ने खुद कही है. उनका मानना है कि सचिन तेंदुलकर बिल्कुल ही अलग इंसान हैं. वे इन सब चीजों से दूर रहते हैं, लेकिन उन्हें जब इसमें आना होगा, तो वे अपना रास्ता बना ही लेंगे.

सचिन को आना होगा, तो वे रास्ता बना ही लेंगे

दरअसल, सौरव गांगुली एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सचिन थोड़े अलग ही व्यक्ति हैं. इन सभी काम और चीजों में वे नहीं पड़ना चाहते. मुझे पूरा यकीन है कि सचिन किसी भी रूप में भारतीय क्रिकेट से जुड़ते हैं, तो इससे अच्छी बात कुछ और हो ही नहीं सकती. हालांकि आपको सही तरीके से काम करने की बेहद जरूरत है, क्योंकि यहां चारों और विवाद (conflict) ही गूंज रहे हैं.

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि सही हो या गलत, आप कुछ भी और कैसे भी करो, विवाद (conflict) खिड़की से अंदर आ ही जाता है. यही कारण है कि हमें सबसे अच्छा ही काम करना चाहिए और जो बेस्ट टैलेंट हो उसे शामिल करना चाहिए. और किसी भी स्टेज पर सचिन को आना होगा तो वे रास्ता खोल ही लेंगे.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button