देश

दो सगे भाइयों ने Porn Videos दिखाकर लूटी नाबालिग बहन की अस्मत,ऐसे हुआ मामले का खुलासा

लखनऊ। : आजकल इंटरनेट पर कई तरह के अश्लील कंटेंट भरे हुए हैं। इन सभी चीजों को देखकर लोगों की मानसिकता बिगड़ती जा रही है। इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट पोस्ट और वीडियोस देखकर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के कानपूर से ये मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाइयों ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन को अश्लील वीडियो (Porn Videoa) दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं भाइयों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डरा-धमाका कर उससे कई बार रेप किया।

अश्लील वीडियो बनाया और फिर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार कानपूर में एक दो सगे भाइयों ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन का अश्लील वीडियो बनाकर उससे बार-बार रेप किया। पीड़िता नाबालिग है और उसकी उम्र महज 16 साल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद दोनों उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार रेप कर रहे थे।

इस मामले की गंभीरता से जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों के मां-बाप ने पीड़िता को अवैध तरीके से 2013 में यतीमखाना से गोद लिया था। जिसके चलते वे लोग गोदनामा संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।

5 साल के मासूम को बाथरूम में ले जाकर स्कूल की ‘दाई’ ने की ऐसी हरकत जिसको जानकर कोई भी हो जाएगा शर्मसार

आरोपियों के माता-पिता ने अवैध तरीके से लिया गोद

बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता बांदा की रहने वाली है। साल 2013 में पीड़िता की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद पिता ने तीन बेटियों को उनके ननिहाल छोड़ दिया था, लेकिन ननिहाल वालों ने तीनों बेटियों को बांदा के यतीमखाना में डाल दिया। इसके बाद साल 2013 में ही आरोपियों के माता-पिता ने नाबालिग को अवैध तरीके से गोद ले लिया।

बता दें पीड़िता के साथ हुए रेपकांड की बात जब घर में खुली तो 2019 में वापस नाबालिग को यतीमखाना भेज दिया गया। इसके साथ ही यतीमखाना में गलत जानकारी दी गई कि उसके पिता जिंदा नहीं है, इस कारण उसे वापस यतीमखाना में आसानी से रख लिया गया। इसके बाद यतीमखाना में रह रही थी। इस दौरान 14 अगस्त की रात को उसने हाथ की नस काट ली। उसे उर्सला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया गया कि पीड़िता ने अपने साथ हुए रेपकांड का एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में नाबालिग ने बताया कि उसके साथ किस तरह दुष्कर्म किया जाता था।

Related Articles

Back to top button