5 साल के मासूम को बाथरूम में ले जाकर स्कूल की ‘दाई’ ने की ऐसी हरकत जिसको जानकर कोई भी हो जाएगा शर्मसार – RGH NEWS
देश

5 साल के मासूम को बाथरूम में ले जाकर स्कूल की ‘दाई’ ने की ऐसी हरकत जिसको जानकर कोई भी हो जाएगा शर्मसार

गुरुग्राम:  हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने पांच वर्षीय छात्रा के खिलाफ कथित यौन हिंसा के मामले में एक निजी स्कूल की दाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी निजी स्कूल में कक्षा केजी की छात्रा है।

बच्ची ने अपनी मां से कहा कि जब वह आठ अगस्त को शौचालय गई, तो स्कूल की ‘दाई’ ने उसके जननांगों अंगों को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद माता-पिता ने स्कूल और पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के बाद 30 वर्षीय दाई के खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले कानून (पॉक्सो) की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

आधी रात को पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता पानी, जोर जोर चिल्लाने से पड़ोसियों को हुई खबर,पति के इस हरकत से थी पत्नी नाराज

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुरिंदर कौर ने कहा, ‘‘एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन पहले हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। एक जांच चल रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।” स्कूल के संचालक ने कहा कि अगर दाई ने अपराध किया है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए और हमने सभी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिये हैं।

 

Related Articles

Back to top button