मनोरंजन

दो लड़कियों ने की आपस में शादी…पुलिस के पास पहुंचा मामला तो ये हुआ फैसला ….

RGHNEWS धनबाद   झारखंड के धनबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयीहै। दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में मंदिर में जाकर शादी कर ली। लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है। इसकी वजह से पुलिस ने इन दोनों को फिलहाल बालिग होने तक अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है।

दोनों लड़कियां धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. इनमें एक 14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है. वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है और बिना किसी झिझक के बेधड़क किसी भी सवाल का जवाब देती है जबकि 13 साल की दूसरी लड़कियों की तरह काफी सौम्य और सरल नजर आती है. वो हर सवाल का जवाब भी काफी रुक कर और अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है.

इसी बीच, 13 वर्षीय लड़की की मां ने अपनी बेटी की मांग में सिंदूर और गले मे मंगलसूत्र देखा. तब मामले का खुलासा हुआ. तत्काल दोनों परिवार के लोग इनको लेकर सरायढेला थाना पहुंचे. जहां से पुलिस ने इन्हें धनबाद महिला थाने के हवाले कर दिया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button