देश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के आये इतने नए केस, 1,22,684 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 2 लाख 68 हजार, 833 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 68 लाख, 50 हजार 962 हो गई है।

 

पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 402 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 85 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

देशभर में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में भी 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कल देश में ओमिक्रॉन के 6,041 नए मामले सामने आए हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 3।85 फीसदी हो गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 94.83 फीसदी पर आ गई है।

 

हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1 लाख 22 हजार 684 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है। अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 49 लाख, 47 हजार, 390 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button