देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, सरकार ने दी मास्क लगाने की सलाह

corona case:भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर 3 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में कोविड की स्थिति और तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे सकती है, लेकिन उसे अनिवार्य नहीं करेगी।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 164 नए केस सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 मौतें महाराष्ट्र और एक मौत दिल्ली में हुई, बाकी की 6 मौतें केरल में हुई हैं, जो पहले का डेटा है और अभी सामने आया है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,77,903 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 5,31,925 हो चुकी है। वहीं, 4,41,30,223 लोग ठीक हुए हैं।
Read more:हॉटनेस के मामले में अपनी ‘दीदी’ को कड़ी टक्कर देती हैं, उर्फी जावेद की छोटी बहन
चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। गांधीनगर में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश में कोविड 19 की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश में ऑक्सीजन, दवा, कोविड केयर सेंटर, टीकाकरण जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। शहरी क्षेत्रों और जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं क्या हैं? बैठक में इस पर भी चर्चा हुई।
कहा- लॉकडाउन की जरूरत नहीं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टर अनिल गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत में लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी। IMA के मुताबिक, चीन की तुलना में भारत के लोगों की इम्यूनिटी ज्यादा स्ट्रॉन्ग है। भारत की 95% आबादी में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है, ऐसे में देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
गुरुवार को मीटिंग के दौरान PM मोदी ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की। इसके अलावा उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने और कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आ रहे हैं इसलिए लोग मास्क पहनें।
corona case:चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। गांधीनगर में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश में कोविड 19 की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश में ऑक्सीजन, दवा, कोविड केयर सेंटर, टीकाकरण जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। शहरी क्षेत्रों और जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं क्या हैं? बैठक में इस पर भी चर्चा हुई।


