देश के 3 विधानसभा और 1 लोकसभा में भाजपा पिछड़ी, कांग्रेस ने किया कमाल – RGH NEWS
देश

देश के 3 विधानसभा और 1 लोकसभा में भाजपा पिछड़ी, कांग्रेस ने किया कमाल

नई दिल्ली। By-Election Results live  : देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। रुझानों में बीजेपी देश के 3 विधानसभा और 1 लोकसभा उपचुनाव में भाजपा पिछड़ गई है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को भारी बढ़त मिली है। इधर बंगाल की 1 विधानसभा सीट और लोकसभा में तृणमूल को खासी बढ़त मिली है।

By-Election Results live  :  संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बात हार जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। इस हाईप्रोफाइल सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सिन्हा का सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से हुआ है। यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी। पता हो कि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है। अब तक हुए पांच राउंड के चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जबकि बीजेपी भारी मतों से पिछड़ गई है।

 

By-Election Results live  :  बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। यहां सातवें राउंड की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी को 19 हजार 530 जबकि भाजपा प्रत्याशी को 11 हजार 907 और वीआईपी के प्रत्याशी को 8 हजार 864 वोट मिले हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button