मनोरंजन

दूल्हे के साथ लिए फेरे, फिर शादी की रात ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन….

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक ऐसा वाकया सामने आया है जब सात फेरों के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई और रातों-रात इसकी खबर किसी को नहीं लगी. जब सुबह इसकी पोल खुली तो हड़कंप मच गया

दरअसल, यह पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का है. यहां गांव में एक व्यक्ति के यहां 26 नवंबर की रात गोंडा के ही मनकापुर थाना क्षेत्र से बारात आयी थी. दरवाजे पर झूमते-नाचते बाराती दूल्हे के साथ पहुंचे और मांगलिक कार्य शुरू हुआ. इसके बाद सात फेरे की भी रस्म पूरी हो गई. यहां तक किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है. (सभी तस्वीरें- सांकेतिक)

जब सभी रस्में पूरी हो गईं और सभी आराम करने लगे बस इसी दौरान सुबह तड़के दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. सुबह जब दुल्हन के परिजनों को दुल्हन के ना मिलने की खबर मिली तो सब चौंक गए. पहले वे बिना किसी को बताए ढूंढने लगे, आसपास के पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button