दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया…चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार…इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

आईपीएल के 13वें सीजन का 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 44 रन से हरा दिया। चेन्नई के खिलाफ 22 मैचों में दिल्ली की यह 7वीं जीत है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। दिल्ली की जीत के हीरो पृथ्वी शॉ और कगिसो रबाडा रहे। शॉ ने आईपीएल में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने शानदार 64 रन की पारी खेली। वहीं रबाडा ने 3 विकेट लिए।
चेन्नई के ओपनर एक बार फिर अपनी टीम को कुछ खास शुरुआत नहीं दिला सके। शेन वॉटसन 14 रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर शिमरॉन हेटमायर को कैच दे बैठे। इसके बाद मुरली विजय भी एनरिच नोर्त्जे की बॉल पर आउट हुए। विजय ने 10 रन बनाए।
डु प्लेसिस ने IPL में 2000 रन पूरे किए
फाफ डू प्लेसिस ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे 33वें खिलाड़ी हैं। प्लेसिस ने 74 मैच की 67 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। उन्होंने अब तक लीग में 14 फिफ्टी लगाई हैं।
दिल्ली ने 3 विकेट पर 175 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 175 रन बनाए। दिल्ली के पृथ्वी के शॉ ने IPL में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। पृथ्वी ने 64 रन की पारी खेली। पृथ्वी के अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद 37, शिखर धवन ने 35 और श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 5 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं चेन्नई के पीयूष चावला को 2 और सैम करन को एक विकेट मिला।
इस सीजन में अब तक जडेजा की इकोनॉमी 10 से ज्यादा
चेन्नई के स्पिनर रविंद्र जडेजा के लिए आईपीएल का यह सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है। जडेजा ने अब तक तीनों मैच में 10 से ज्यादा इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। इस मैच में भी जडेजा ने 4 ओवर में 44 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। जडेजा ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 42 रन और राजस्थान के खिलाफ 40 रन दिए थे।
दिल्ली की बल्लेबाजी
इससे पहले युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के आकर्षक अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 175 रन बनाये. शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलायी. ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी तीसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी निभायी. चेन्नई के लिए लेग स्पिनर पीयूष चावला उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 33 रन देकर दो विकेट लिये. सैम कर्रन (27 रन देकर एक) दूसरे सफल गेंदबाज रहे.

