खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली,बीसीसीआई को दी जानकारी

भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को जबसे भारत की वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया तब से लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विराट कोहली ने बीसीसीआई को इसकी जानकारी भी दे दी है। भारतीय टीम को 26 दिसंबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है और उसके बाद 19 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जिस की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। और इसकी वजह कहीं ना कहीं यही समझ में आ रही है कि अब विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते।

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है और इसी दिन विराट की बेटी वामीका का जन्मदिन भी है। यही वजह है कि विराट अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे पर जाना चाहते हैं। विराट ने इसकी जानकारी भी बीसीसीआई को दे दी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button