मनोरंजन

थाईलैंड से बुलवाई कॉल गर्ल की कोरोना से मौत….कारोबारी के बेटे ने 7 लाख में किया था सौदा….

कोरोना महामारी के बीच राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां थाईलैंड से आई एक कॉल गर्ल की कोरोना से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो एक के बाद एक कई खुलासे हुए। मालूम चला कि इस कॉल गर्ल को अभी 10 दिन पहले ही लखनऊ के एक टॉप व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपए खर्च करके थाईलैंड से बुलाया था। 2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पहले थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसके परिजनों को डेडबॉडी हैंडओवर करने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं हो पाया तो शनिवार को एजेंट सलमान की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी एजेंट के सहारे वह भारत आई थी।

राजस्थान से जुड़े तार
कॉल गर्ल की मौत के बाद पुलिस अब राजधानी में पांव पसार रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ये भी ट्रेस किया जा रहा है कि इस कॉल गर्ल के संपर्क में और कौन-कौन आया है। पुलिस के अनुसार ये कॉल गर्ल राजस्थान के रहने वाले एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी। उसी ने इसे लखनऊ भेजा था। पुलिस अब इस एजेंट को भी तलाश कर रही है।

लड़के ने खुद थाईलैंड एंबेसी से भी संपर्क किया
पुलिस की जांच में सामने आया है कि व्यापारी के बेटे ने कॉल गर्ल की तबियत बिगड़ने पर खुद थाईलैंड एंबेसी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एंबेसी ने भारत के विदेश मंत्रालय की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

करीब 10 दिन पहले राजधानी के पॉश इलाके की कालोनी में उसे रखा। 2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के इंतजाम किए गए। विभूति खंड पुलिस ने थाईलैंड की रहने वाली लड़की की मौत की सूचना मिलने पर एंबेसी को भी सूचित किया गया। दिल्ली दूतावास से संपर्क कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान लोकल गाइड भी मौजूद था।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button