त्यौहारी सीजन मे ट्रेनें फुल, अगले 15 दिनों तक सीट मिलना मुश्किल, यात्री परेशान – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

त्यौहारी सीजन मे ट्रेनें फुल, अगले 15 दिनों तक सीट मिलना मुश्किल, यात्री परेशान

Raigarh News अब अगले 15 दिनों के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. दिवाली के बाद छठ पूजा है. ऐसे में लोग अपने घर जाने के लिए टिकट बुक करा रहे हैं. रायगढ़ जिले में ज्यादातर यूपी, बिहार के लोग निवास करते है. ऐसे मे छठ उनका प्रमुख पर्व है. जाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में टिकट बुक कराने पहुंच रहे हैं. जिसके कारण ट्रेनों में वेटिंग की कतार लगातार बढ़ते जा रही है. वेटिंग 200 के ऊपर पहुंच गया है.
त्यौहार सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है. यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. दिवाली में जाने वाले पहले से ही बुकिंग करा चुके थे तब जाकर उन्हें कंफर्म बर्थ मिला था. अब दिवाली के कुछ दिन बाद छठ पूजा है. ऐसे में दिवाली के बाद भीड़ और बढ़ने वाला है. ऐसे में दिवाली के ठीक बाद 25 नवंबर तक ट्रेनों में सीट फुल हो चुका है. रोजाना लोग स्टिटेशन कराने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है. ट्रेनों में वेटिंग की संख्या लगातार बढ़ते जा रहा है. शुक्रवार को टिकट काउंटर मे यात्रियों की भीड़ लग रही.
ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार
त्यौहार के लिए ट्रेनें फूल हो गया है. आजाद हिन्द एक्सप्रेस में दिवाली के बाद वेटिंग 200 के पार है. इसी तरह समरसता में 150 के पार पहुंच गया है. शालीमार पोस्टर में बेटिंग 188,191 तक चल रहा है. गीतांजलि, मालदा टाउन समेत रायगढ़ से होकर गुजरने वाले सारे गाड़ियों में वेटिंग लगातार बढ़ते जा रहा है. हावड़ा मेल अहमदाबाद में वेटिंग करीब 225 के पार पहुंच गया है.

Read more: गोदाम में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Raigarh News लगातार इसमें इजाफा हो रहा है.सुबह की उत्कल शाम को आई इधर त्यौहार के साथ यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई है. शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे रायगढ़ आने वाली डाउन उत्कल करीब साढ़े चार बजे रायगढ़ आई. जबकि इसी तरह संबलपुर एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट करीब तीन बजे रायगढ़ पहुंची. सुबह करीब छह बजे रायगढ़ पहुंचने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई. ऐसी गाड़ियों के लेट चलने से पर्व के लिए अपने घर जा रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button