तैमूर का बर्थडे मनाने विदेश पहुंचे सैफ-करीना

bolywood latest:सैफ अली खान और करीना कपूर खान बेटे तैमूर के छठे बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर रवाना हो गए हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर हॉलीडे के लिए निकलते वक्त स्पॉट किया गया। सैफ और करीना हर साल क्रिसमस के टाइम पर छुट्टी मनाने विदेश जाते रहते हैं। सैफ-करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ छुट्टी पर निकले हैं।
इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैफ और करीना के साथ उनके छोटे बेटे जेह को संभालती एक नैनी (आया) दिख रही है। अब नैनी को देख कर सोशल मीडिया यूजर्स काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नैनी की जिंदगी में मजे ही मजे हैं, फ्री में पूरी दुनिया घूमने का मौका मिलता है।
Read more:Team india:टीम इंडिया की जीत में विलेन बना ये खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट से होगा बाहर
बता दें कि सैफ और करीना जहां भी जाते हैं अपने साथ इस नैनी को जरूर साथ ले जाते हैं। तैमूर जब छोटा था तो उसका पालन-पोषण यही नैनी करती थी। अब छोटे बेटे जेह की भी जिम्मेदारी इसी नैनी के ऊपर है। ऐसा लगता है ये नैनी, सैफ-करीना की काफी विश्वासपात्र है।
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों चार साल डेटिंग के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। सैफ और करीना ने एक साथ LOC कारगिल और ओमकारा में साथ काम किया था, लेकिन 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। सैफ और करीना के तैमूर और जेह नाम के दो बच्चे भी हैं।
सैफ और करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट
bolywood latest:दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सैफ अली खान प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष में दिखने वाले थे। वहीं करीना कपूर कृति सैनन और तब्बू के साथ द क्रू में नजर आएंगी। इसके अलावा वो हंसला मेहता की अगली फिल्म में भी काम करती दिखेंगी।



