देश
तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, चार महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल
हैदराबाद: Four women killed करीमनगर कस्बे में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कार कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी और उसके बाद फुटपाथ पर बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गयी। कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि संदेह है कि 16 वर्षीय एक किशोर कार चला रहा था।
Follow Us