तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, जानिए क्या है रीजन.... – RGH NEWS
बिजनेस

तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, जानिए क्या है रीजन….

Stock Market Holiday: शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन रहा. इसके बाद अब तीन दिन तक शेयर बाजार बंद रहने वाला है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा. आज यानी 28 अप्रैल 2023 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी. 29 अप्रैल को शनिवार और 30 अप्रैल को रविवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे. इसके बाद 1 मई 2023 को सोमवार है. इस दिन भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. बाजार बंद रहेगा.

इधर, शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 60,649.38 अंक पर बंद हुआ.

 

कारोबार के दौरान एक समय यह 397.73 अंक तक उछला था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 101.45 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 अंक पर पहुंच गया.

Stock Market Holiday:सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले शामिल हैं. थे. दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एशियन पेंट्स और विप्रो नुकसान के साथ बंद हुए.

 

Also read सीता नवमी पर ‘आदिपुरुष’ का ऑडियो टीजर आउट, जानकी बनीं कृति की आंखों से छलके आंसू…

 

 

Stock Market Holiday:हालांकि आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. बाजार लाल निशान पर खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button