सीता नवमी पर ‘आदिपुरुष’ का ऑडियो टीजर आउट, जानकी बनीं कृति की आंखों से छलके आंसू…

Adipurush Motion Poster-Teaser Out: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं सीता नवमी के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है. जिसमें सीता मां के किरदार में कृति सेनन बेहद शानदार लग रही हैं. इस मोशन पोस्टर और टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
मोशन पोस्टर में जानकी के अवतार नजर आईं कृति सेनन
सीता नवमी के मौके पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जारी किया गया वीडियो फॉर्मेट में टीजर काफी दमदार लग रहा है. एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आदिपुरुष’ से अपने जानकरी के अवतार का टीजर शेयर किया है. इसमें जानकी बनीं कृति की आंखों से आंसू बहते हुए भी नजर आ रहे हैं. नए मोशन पोस्टर के एंड में भगवान राम के अवतार में प्रभास भी नजर आते हैं. साथ ही इसके बैकग्राउंड में ‘राम सिया राम’ की मंत्र मुग्ध कर देने वाली धुन भी बजती सुनाई दे रही है. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा है, ‘सीता राम चरित अति पावन’.
Also read आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, होम लोन लेने वालों ने बनाया रिकॉर्ड..
जानकी बनी कृति की सादगी पर फैंस हुए फिदा
Adipurush Motion Poster-Teaser Outलुक की बात करें तो पोस्टर में माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाए जानकी के अवतार में कृति की सादगी पर फैंस फिदा हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. . एक फैन ने लिखा, “ कृति का अब तक का सबसे अच्छा लुक.” वहीं एक और ने लिखा, “ वह सभी में अकेली हैं जो अपने रोल में इतनी रियल लग रही हैं.” एक और ने लिखा, “ बाहुबली का रिकॉर्ड डेंजर में है आदिपुरुष ब्लॉकबस्टर है.”



