ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय बल्लेबाजी,भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 111 रन का लक्ष्य

भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया। 20 ओवर में टीम सात विकेट गंवाकर 110 रन बना सकी। राहुल 18 रन, ईशान 4 रन, रोहित 14 रन, कोहली 9 रन, पंत 12 रन, हार्दिक 23 रन, शार्दुल शून्य ही बना सके। जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला। साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया। दुबई में पिछले 15 मुकाबलों में 14 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है।
19वें ओवर में भारत को झटके लगे। बोल्ट ने पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को गुप्टिल के हाथों कैच कराया। वे 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथी गेंद पर बोल्ट ने शार्दुल ठाकुर को गुप्टिल के हाथों कैच कराया। वे शून्य पर आउट हुए।
टीम इंडिया ने 17 ओवर समाप्त होने के बाद पांच विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 21 रन और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में खराब रही है।