मनोरंजन

तारक मेहता के बाघा असल ज़िन्दगी में हैं बेहद हैंडसम, तस्वीरें देख यकीन करना मुश्किल

छोटे पर्दे का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर किसी को पसंद आता है। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी बहुत ज्यादा है। इस शो को हर वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ तकरीबन 13 साल से लोगों को हंसाता आ रहा है। वहीं इस शो ने अपने 3000 से ज्यादा एपिसोड कप्लीट कर लिए हैं। अगर बात करें शो के कलाकारों की तो इनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। शो के कलाकारों को लोग इनके असल नाम से नहीं, बल्कि शो में रखे गए नाम से जानते हैं। इन्हीं बेहतरीन कलाकारों में से आज हम बात करेंगे बाघा उर्फ तन्मय वकारिया की। जो शो में भले वीक पर्सानेलिटी के रूप में सबको हंसाते हैं, लेकिन असल में वे किसी एक्टर से कम नहीं लगते। उनकी तस्वीरें देखकर एक बार को आप भी दंग रह जाएंगे।

एक्टर तन्मय वकारिया उर्फ बाघा की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आती है। वे बाघा के बारे में और भी चीजें जानना चाहते हैं। ऐसे में जैसा कि आप जानते हैं कि आज कल ज्यादातर सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ढूंढना ज्यादा आसान होता है। इसी तरह बाघा भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। वो अक्सर फैमिली के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूज़र्स भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं।

 

आपको बता दें कि तन्मय वकारिया असल में गुजराती हैं। उनके पिता अरविंद वकारिया हैं, जो गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। वे थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। अपने पिता की ही तरह तन्मय वकारिया ने भी शुरुआत में थिएटर किया था। जिसके बाद एक्टर कई सीरीयल्स और फिल्मों में टैक्सी ड्राइवर और टीचर जैसे साइड रोल्स कर चुके हैं। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था, जब वो केवल 4 हजार रुपए की नौकरी करते थे। इसी से उनका घर चलता था। फिर साल 2010 में उनके पास शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए बाघा का रोल करने का ऑफर मिला। उन्होंने भी हां कह दिया। फिर जो हुआ वो आपके सामने है। इस रोल ने तन्मय को दौलत और शोहरत सब दिलाई। आज बाघा को घर-घर में पहचाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। शो में बाघा और नट्टू काका की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। साथ ही बीच-बीच में बाघा के पंच जोक्स भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस बीच बाघा ने साल 2017 में फिल्म ‘चक्र टाइम’ में भी काम किया था। हालांकि, ये फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पाई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button