मनोरंजन

तारक मेहता के इस बड़े एक्टर की होगी बिग बॉस में एंट्री

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो को पसंद करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है और इसके पीछे की वजह है हर कैरेक्टर की शानदार एक्टिंग. लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि इस शो का एक पुराना सदस्य जल्द ही बिग बॉस में एंट्री लेने वाला है और अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है.

बिग बॉस में होगी एंट्री!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनके सोशल मीडिया पेज पर लोग उनसे जुड़ी अपडेट का इंतजार करते हैं. तारक मेहता छोड़ने के बाद भव्या ने गुजराती फिल्मों के तरफ रूख कर लिया था. अब खबरें आईं कि वो जल्द ही बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं.

बिग बॉस नहीं जाना चाहते

ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) से पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस जैसे किसी रिएटिली शो में भाग लेना चाहते हैं, तो उन्होंने इसपर साफ जवाब दिया. भव्य ने कहा कि, ‘ऐसी खबरें आईं थीं कि मैं बिग बॉस के घर में जाने वाला हूं, बॉग बॉस काफी पॉपुलर भी है पर मैं इंटरेस्टेड नहीं हूं. मैं किसी एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो का विकल्प चुनूंगा. मैं अभी मुंबई में पार्कौर भी सीख रहा हूं. यह एक अलग स्तर का एड्रेनालाईन रश है और वजन कम करने में भी मेरी मदद कर रहा है.’

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button