मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू को डेट कर रही थीं निधि भानुशाली

टीवी के पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को निधि भानुशाली और भव्या गांधी कई सालों पहले ही अलविदा कह चुके हैं. इन्हें राज अनादकत और पलक सिधवानी रिप्लेस कर चुके हैं, लेकिन दर्शक आज भी दोनों से खुद को कनेक्टेड महसूस करते हैं. जब भव्या और निधि, असित कुमार मोदी के शो का हिस्सा थे, तब दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी. हाल ही में निधि भानुशाली ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्ट किया है.

निधि ने किया रिएक्ट
निधि भानुशाली ने इंटरव्यू में कहा कि भव्या गांधी से बात किए उन्हें काफी लंबा वक्त हो गया है. दोनों एक-दूसरे के टच में अब नहीं हैं. निधि कहती हैं, “हम दोनों ने काफी समय पहले से बात करना बंद कर दिया था. हम दोनों ही अपने-अपने ट्रैक पर निकल पड़े. लेकिन मुझे कुशी इस बात की है कि मैं और भव्या एक-दूसरे के इतना करीब आए और साथ काम किया. हम दोनों शुरू से ही अच्छे दोस्त रहे, कभी रिलेशनशिप में नहीं आए.”

निधि भानुशाली से उनके हालिया दोस्त ऋषि अरोड़ा के बारे में पूछा गया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “वह मेरा दोस्त है. वह मेरे लिए बहुत कुछ है. वह मेरा बेस्टफ्रेंड है. मेरा वर्क पार्टनर है. मेरा वर्क पार्टनर कई तरह से है. मैं हाल ही में ऋषि के साथ रोड ट्रिप पर गई थी. हम दोनों को ही घूमना बहुत पसंद है. हम दोनों ट्रैवलिंग बडीज रह चुके हैं, लेकिन कोविड-19 के कारण हमें घर में कैद होना पड़ा है. यूएस से जब ऋषि वापस आया तो वह घूमना चाहता था. हम दोनों टेंट में भी रहे हैं. हम दोनों को रफ-एंड-टफ रोड ट्रिप करना पसंद है.”

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button