मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ यूट्यूब का भी बना बादशाह,इस एक एपिसोड को लोगों ने देखा 10 करोड़ बार

मुंबई. बीते 13 सालों से घर घर की पसंद बने तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak mehta ka ooltah chashma)ने बड़ी उपलबधी हासिल की है. सब टीवी(TV)  पर आने वाला यह शो बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक के चेहरे पर हंसी लता है.  इसे टीवी का सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला कॉमेडी शो (Comedy show) होने का खिताब मिला है. शो में किसी तरह की फूहड़ता नजर नहीं आती है. और इसका बेहतरीन पार्यट इसका बेहतरीन कंटेंट है. यही  सब इसकी लोकप्रियता की खास वजह है.

लोग इस शो के पुराने एपिसोड(Episode)  को भी यूट्यूब(Youtube)  पर बड़े चाव से देखते हैं. इस शो का एक ऐसा एपिसोड(Episode) भी है, जिसने 2021 में यूट्यूब(Youtube) के टॉप 10 वीडियो(10 Video)  में अपनी जगह बनाई है. यह एपिसोड इतना मजेदार है कि इसे देखे बिना आपको चैन नहीं मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूब ने 2021 में टॉप 10 वीडियोज की एक लिस्ट जारी की है. ये वे वीडियोज हैं, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है. इस लिस्ट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak mehta ka ooltah chashma) का यह एपिसोड अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है.

यह खास एपिसोड, शो के मशहूर कैरेक्टर आत्माराम भिड़े पर बेस्ड है, जिनका एक रात स्कूटर (Scooter) चोरी हो जाता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आत्माराम अपने सखाराम के लिए जेठालाल (Jethalal)  को पीटने के लिए अपनी बालकनी से कूद जाते हैं. इस एपिसोड (Episode) को यूट्यूब (Youtube) पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. लोग इसे अभी भी खूब देख रहे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button