डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला से डॉक्टर ने किया रेप

Rape case news hindi 2022 : नई दिल्ली। एक गर्भवती महिला ने उसका इलाज करने वाले डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि डिलीवरी के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। ये वारदात वहां के सीक्रेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इतना ही नहीं इस घटना के बाद ये भी आशंका जताई जा रही है कि उसी दिन उसने डिलीवरी के लिए आए दो और महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया होगा। इस घटनाओं की जांच की जा रही है
दरअसल, ये मामला ब्राजील के रियो डी जिनेरियो का है। जहां Hospital da Mulher में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टर ने बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका ओरल रेप किया। 32 साल के आरोपी डॉक्टर का नाम जियोवानी क्विंटेला बेजर्रा है। फ़िलहाल उस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके आगे जांच जारी है।
घरवालों को नहीं थी इसकी जानकारी
बता दें महिला को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उसके साथ रेप हुआ है। उसे इस बात का पता तब चला जब, उसके पति ने टीवी पर डॉक्टर के अरेस्ट की खबर देखी। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान महिला के पति को रूम से बाहर जाने को कहा गया था। केस के इंवेस्टिंगेटिंग इनचार्ज डेलीगेट बारबरा लोम्बा ने कहा- मैंने इस तरह के मामले के बारे में पहले कभी नहीं सुना।
इसके बाद महिला ने परिवार वालों को बताया कि जब आरोपी डॉक्टर उन पर हमला कर रहा था तो उन्हें लगा कि यह सिर्फ उनका वहम है। बेजर्रा (डॉक्टर) ने अनेस्थेसिया की मेडिकल ट्रेनिंग दो महीने पहले ही पूरी की थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने बेजर्रा की जांच के लिए एक सीक्रेट कैमरा लगाया था, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वह मरीजों को दवाई की सही डोज देता है या नहीं?
वीडियो ने खोला राज
गुप्त तरीके से लगाए गए इस कैमरे ने इस डॉक्टर के सारे राज खोल दिए। वीडियो में बेजर्रा, प्रेग्नेंट महिला को रेप करते दिखता है। वह भी तब जब सर्जिकल पर्दे के दूसरी तरफ कुछ ही फीट की दूरी पर दूसरे डॉक्टर्स मरीज की सी-सेक्शन सर्जरी कर रहे थे।
स्टाफ मेंबर्स ने किया खुलासा
बताया गया कि जिन स्टाफ मेंबर्स ने रेप का वीडियो रिकॉर्ड किया उन्होंने कहा कि उस दिन डॉक्टर ने दो और महिलाओं को पूरी तरह से बेहोश किया था। अब पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन दो महिलाओं का भी डॉक्टर ने रेप किया है? बता दें कि ब्राजील में रेप का दोषी पाए जाने पर 8 से 15 साल के जेल की सजा हो सकती है।



