डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज में फायदेमंद है साबूदाना

Sabudana benefit:साबूदाना एक स्टार्ची सब्सटांस है, जिसे विभिन्न पाम ट्री यानी ताड़ के पौधे की प्रजातियों के सेंटर से निकाला जाता है. तने के अंदर का गूदा निकालकर साबूदाने के दाने बनाने के लिये इसे सुखाया जाता है या पीसकर इसका पाउडर बना लिया जाता है. इसे अन्य कई नामों से जाना जाता है जैसे सागू, राबिया आदि. यह स्टार्ची पदार्थ कई फॉर्म्स में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका अधिकतर यूज “दानों” के रूप में होता है जो मोती के जैसे लगते हैं.
साबूदाने के कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं जैसे वजन बढ़ाने में मददगार, ब्लड सर्कुलेशन, ब्लड प्रेशर और डायजेशन आदि में फायदेमंद आदि. इसलिए साबूदाना खाना फायदेमंद माना जाता है. आइए जानें क्या हैं इसके बेनेफिट्स
Read more:FIFA World Cup 2022: दूसरी बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस
साबूदाना खाना क्यों हैं फायदेमंद
एनर्जी का अच्छा स्त्रोत- साबूदाना में स्टार्च और सिंपल शुगर अधिक मात्रा में होते हैं, जो एनर्जी के लिए जल्दी ग्लूकोज प्रोड्यूज करते हैं.
ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करे- साबूदाना में पोटैशियम कंटेंट अधिक होता है. जिससे ब्लड फ्लो सही रहता है और ब्लड प्रेशर रेगुलेट रहने में मदद मिलती है..
डाइजेशन सुधरे- साबूदाना में डाइटरी फाइबर होता है जिससे डाइजेस्टिव हेल्थ सही रहती है और इंडाइजेशन से राहत मिलती है.
वजन बढ़ाने में मददगार– साबूदाना फैट में लो और कार्ब्स में हाई होता है. इसलिए यह वजन गेन के लिए अच्छा विकल्प है. यही नहीं, यह आयरन की कमी को भी पूरा करता है.
Sabudana benefit:मेंटल हेल्थ के लिए बेहतरीन– साबूदाना एंजाइटी और इंसोम्निया के उपचार के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसके सेवन से मूड सही रहता है और नींद अच्छी आती है.



