*✍️ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिल रहा है गिफ्ट.....रोजाना 13 यात्रियों को मिलता है स्पेशल गिफ्ट...जाने कैसे मिलता है गिफ्ट....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिल रहा है गिफ्ट…..रोजाना 13 यात्रियों को मिलता है स्पेशल गिफ्ट…जाने कैसे मिलता है गिफ्ट….*

दिल्ली: अगर आप रेल से सफर कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. तेजस एक्सप्रेस रेल यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है. अब आप चलती ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं. दरअसल, तेजस के यात्री लकी ड्रॉ के जरिए इनाम जीत सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. टिकट खरीदते ही आपके इनाम जीतने की संभावनाएं बन जाती हैं. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तेजस एक्सप्रेस के इस ऑफर के बारे में जानकारी दी है.

तेजस एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के लिए लकी ड्रॉ स्कीम (Lucky Draw Scheme) शुरू की है. इसके तहत 27 अगस्त से 6 सितंबर तक शानदार गिफ्ट मिलेगा. आपको बता दें कि तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा संचालित होने वाली देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है. यह ट्रेन समय-समय पर अपने यात्रियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर लाती रहती है.

आईआरसीटीसी ने यह भी व्‍यवस्‍था कर रखी है कि अगर टिकट किसी और ने बुक किया हो, इस वजह से आईआरसीटीसी के पास आपकी बर्थडे डेट की जानकारी न हो तो पैसेंजर तेजस एक्‍सप्रेस के स्‍टाफ को जानकारी स्‍टेशन में दे सकते हैं, क्‍योंकि केक का इंतजाम एडवांस में करना होता है

लकी ड्रॉ स्कीम में इनाम जीतने वाले यात्रियों का चयन का खास तरीका है. रोजाना 13 यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) की ओर से गिफ्ट दिया जा रहा है. 27 अगस्त को जब पहली बार इसकी शुरुआत हुई तो कुछ यात्री सरप्राइज गिफ्ट पाकर हैरान रह गए. हर दिन कंप्यूटर चेयर कार में यात्रा करने वाले 10 और एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने वाले 3 यात्रियों को गिफ्ट बांटा जा रहा है. यह प्रक्रिया 6 सितंबर तक ऐसे ही चलेगी

लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) के यात्रियों के पीएनआर नंबर के आधार पर गिफ्ट दिया जा रहा है. ऑनलाइन बने टिकटों के बीच आईआरसीटीसी की आइटी टीम 13 लोगों के नाम लकी ड्रा में खोलेगी. जिसके बाद उन लोगों को रेलवे की ओर से गिफ्ट दिया जाएगा. तेजस एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं के मामले में दूसरे ट्रेनों से काफी अलग है. यही वजह है कि इसका किराया भी काफी ज्यादा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button