ट्रेन में अंडरवियर में घूमे JDU विधायक,यात्रियों ने एतराज जताया तो गाली-गलौज की – RGH NEWS
मनोरंजन

ट्रेन में अंडरवियर में घूमे JDU विधायक,यात्रियों ने एतराज जताया तो गाली-गलौज की

RGHNEWS PRASHANT TIWARI नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल की एक शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। वे गुरुवार रात पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे। यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली-गलौज करने लगे।

विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में चले गए।

टॉयलेट से लौटे तो कपड़े उतरे हुए थे
विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। वे टॉयलेट से लौटे तो सिर्फ बनियान और अंडरवियर में थे। इस पर 22-23 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रह्लाद पासवान ने आपत्ति जताई। पासवान अपने परिवार के साथ थे। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर विधायक ने गलती मानने की बजाय बहस शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button